लाइव न्यूज़ :

गाली देने वाले वरिष्ठ आईएएस पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 18:27 IST

बिहार के मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक का वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में आईएएस अधिकारी केके पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गालियां देते हुए उनकी ऐसी तैसी करने की बात कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील तिवारी ने कहा कि केके पाठक को सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त करे। ट्रेनिंग के दौरान बिहार के अधिकारियों को परेशान करते हैं।केके पाठक पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

पटनाः बिहार में मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ(बासा) ने केस दर्ज कराया है। बासा ने अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने का आरोप केके पाठक पर लगाया है।

 

बासा के महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि केके पाठक को सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त करे। वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो गए हैं। सुनील तिवारी ने कहा कि यह मद्य निषेध विभाग के सचिव होने के साथ-साथ विपार्ड के भी प्रभार पर हैं और ट्रेनिंग के दौरान यह बिहार के अधिकारियों को परेशान करते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि केके पाठक पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। वहीं इस संबंध में मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमने भी वीडियो के बारे में सुना है जो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी ऑफिस जाने दीजिए, देखने दीजिए कि पूरा मामला है क्या?

इस संबंध में जो भी उचित कार्रवाई होगी वो करेंगे। बता दें कि विभागीय बैठक के दौरान आईएएस केके पाठक का अधिकारियों और बिहारियों को गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केके पाठक के एक वायरल वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। 

बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक ने बिहार के अधिकारियों सहित बिहारियों को दे दी गालियां, वीडियो वायरल

बिहार के मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक का वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में आईएएस अधिकारी केके पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गालियां देते हुए उनकी ऐसी तैसी करने की बात कह रहे हैं। वीडियो किसी बैठक का है, जिसमें केके पाठक के साथ साथ दूसरे कुछ लोग भी बैठे हुए हैं।

इस वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने केके पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने का ऐलान किया है। इस वीडियो में केके पाठक पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री को गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में केके पाठक सिर्फ अधिकारियों पर ही गुस्सा नहीं उतारते हैं बल्कि बिहार के लोगों पर भी गुस्सा उतारते हैं।

कहते हैं कि यहां रेड लाइट पर भी लोग हॉर्न बजाते हैं। इसके बाद वो गाली देकर कहते हैं कि “यहां का लोग आदमी है साला, चेन्नई में लोग बायें से चलते हैं। यहां देखे हो किसी को बायें से चलते? लाल लाइट पर चेन्नई में किसी को हार्न बजाते देखे हो? यहां साला ट्रैफिक में खड़ा होकर पैं..पैं..हार्न बजायेगा। देखे नहीं हो क्या तुम लोग बेली रोड पर? साला, लाल लाइट भी है और पैं...पैं..भी करेगा।

यहां का आदमी, आदमी है?” बिहार के लोगों को इन शब्दों से कोसने के बाद केके पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बारे में बोलने पर उतरे। वीडियो में बोलते दिख रहे हैं। “यहां डिप्टी कलेक्टर का ये हाल है. अब मैं सालों की....अरे, जरा दो-चार लोग लिख कर दो तो कागज पर। साला, डिप्टी कलेक्टर....ब#$@$%% इनकी ऐसी तैसी करता हूं। कल जरा भेजो मुझको, मैं बासा का बैंड बजाता हूं।

और...हम लोग 13 तारीख को इसको डिस्कस करेंगे, वेडनेस डे को।” केके पाठक ने डिप्टी कलेक्टर को गाली देते हुए कहा कि यहां के अधिकारी भी वैसे ही हैं। एक अधिकारी को निर्देश देते हुए कहते हैं कि मुझे लिख कर दो मैं मां-बहन एक करता हूं। वीडियो की दूसरी तरफ एक अधिकारी माफी मांगता हुआ दिखता है, लेकिन केके पाठक का गुस्सा इस कदर है कि कहते हैं कि बिहार एडमिस्ट्रेशन बेकार है। 

यह वीडियो सामने आने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा (बासा) के महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि केके पाठक को सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त करे। वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मद्य निषेध विभाग के सचिव होने के साथ-साथ विपार्ड के भी प्रभार पर हैं और ट्रेनिंग के दौरान यह बिहार के अधिकारियों को परेशान करते हैं।

इस दरमियान एक अधिकारी की मौत भी हो चुकी है। हम लोग लगातार इस मसले को उठाते रहे हैं कि यह बहुत ही गंदे तरीके से बातचीत करते हैं और मानसिक तनाव देते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव से आग्रह है कि इन पर एक्शन लिया जाए, नहीं तो बासा इस पर आगे निर्णय लेने को बाध्य होगा। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा संगठन सड़क पर उतरने को तैयार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली