लाइव न्यूज़ :

बिहारः समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत के बाद पांच बीमार, अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: November 8, 2021 19:32 IST

जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों में से एक का पटोरी, एक का हाजीपुर में और तीन का पटना में इलाज कराया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली और छठ पर्व में आए लोग ज्यादा शराब का सेवन कर रहे हैं.नदी और चौर में शराब की बोतलें फेंक दी हैं.बीमार होने वालों में 18 साल से नीचे के लड़के शामिल हैं.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब से अबतक जहां छह लोगों की जान जा चुकी है, वहीं आज एकबार फिर पांच लोग जहरीली शराब को पीने से गंभीर रूप से बीमार हो गए. इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों में से एक का पटोरी अस्पताल में, एक का हाजीपुर में और तीन का पटना में इलाज कराया जा रहा है. पटोरी एसडीओ मो. जफर ने बताया कि शराब पीने से धमौन गांव में पांच लोग बीमार हुए हैं. बीमार होने वालों में 18 साल से नीचे के लड़के शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि जहरीली शराब से मौत और लोगों के बीमार पड़ने के बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए धंधेबाजों ने जहां-तहां नदी और चौर में शराब की बोतलें फेंक दी हैं. एसडीओ ने बताया कि नदी और चौर में शराब की तलाश शुरू करवा दी गई है.

वहीं, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, धमौन के समीप स्थित सिंघिया चौर में फेंकी गयी शराब का उक्त किशोरों ने सेवन किया था, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी. यहां बता दें दीपावली और छठ पर्व में आए लोग ज्यादा शराब का सेवन कर रहे हैं. जो लोग शराब पी कर मरे हैं, उनमें से कई ऐसे लोग हैं जो छुट्टियों में घर आए हैं. लेकिन शराब की लत ने उन्हें मौत दे दी. वहीं कुछ ऐसे युवक भी हैं जो 18 वर्ष के भी नहीं हुए और शराब पीने की लत लग गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए