लाइव न्यूज़ :

बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में ससुर ने देखा, गंवानी पड़ी जान!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2018 19:47 IST

बहू के प्रेमी ने 7 जुलाई 2018 की रात निंद्रावस्था में ससुर राम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App

पटना, 21 जुलाईः बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिती में देखने की कीमत ससुर अपनी जान गंवा कर देनी पडी। दरअसल, बहु अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में थी उसी दौरान ससुर उधर से गुजर रहा था कि उसने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। जिसके बाद बहू ने प्रेमी को ससुर की हत्या की सुपारी दी और हत्या करवा दी। 

घटना बिहार के सुपौल जिले के जदिया थानाक्षेत्र के मानगंज पंचायत के दतुआ गांव का है। गुड़िया नाम की बहू ने ससुर को गोली मारने के लिए अपने प्रेमी के साथ एक लाख रुपये में डील की थी। इसके बाद बहू के प्रेमी ने 7 जुलाई 2018 की रात निंद्रावस्था में ससुर राम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। जदिया थानाध्यक्ष रजनीश केसरी के नेतृत्व में पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर बहू और उसके प्रेमी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित गुडिया के प्रेमी चंदन ने बडी सहज अंदाज में न केवल अपना जुर्म और गोली मारने की बात स्वीकार की। एएसपी सह त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 2 माह पहले मृतक रामदेव यादव के पुत्र की गुडिया के साथ शादी हुई थी। लेकिन गु्डिया किसी और से प्रेम करती थी। इसी को लेकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या करवा दी।

हत्या की वजह गुड़िया ने खुद पुलिस को बताया है कि एक दिन उसके घर में प्रेमी के साथ उसे उसके ससुर ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था जो उसे नागवार गुजरा था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली और उसने ससुर को जान से मारने के लिए प्रेमी को एक लाख रुपये की सुपारी दी और उनकी हत्या करवा दी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला