लाइव न्यूज़ :

बिहार: चोरी के शक में दलित की पिटाई कर पिलाई गई पेशाब, मांगी गई 20 लाख की फिरौती

By आजाद खान | Updated: August 26, 2022 13:03 IST

आपको बता दें कि आरोपियों पर यह आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उससे 20 लाख रुपए की मांग की थी। ऐसे में गांव वालों ने 50 हजार जमा कर पीड़ित को आरोपियों से छुड़ाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के दरभंगा में एक दलित को कथित तौर पर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। उसके साथ मारपीट कर पैसे की भी मांग की गई है, यह भी खबर सामने आ रही है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पटना:बिहार के दरभंगा में एक दलित युवक की पिटाई कर उसे पानी की जगह कथित तौर पर पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें पीड़ित को पिटाई खाते हुए देखा जा रहा है। आरोपियों द्वारा पैसों की फिरौती और जान से मारने की धमकी भी देने की बात सामने आई है। 

पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के दरभंगा में घटी है जब 16 अगस्त की रात पीड़ित अपनी बहन के घर मधुबनी से दरभंगा आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उससे कुछ युवक मिले और उनका नाम पूछने के बाद उसकी पिटाई करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित पर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की और उससे पैसों की भी मांग की थी। पीड़ित राम प्रकाश पासवान केवटी थाना अंतर्गत रजोरा गांव के रहने वाले है।

राम प्रकाश पासवान के बेटे अभिषेक पासवान ने यह आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान पानी मांगने पर आरोपियों ने उसके पिता को कथित तौर पर पेशाब पिलाया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पिता को छोड़ने के लिए 20 लाख रुपए भी मांगे थे जिसमें से जैसे-तैसे करके गांव वालों ने 50 हजार रुपए ही जमा किए थे और उसके पिता को छुड़ाया गया था।  

पुलिस ने दर्ज किया केस

वहीं पीड़ित का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि इस मारपीट में राम प्रकाश पासवान को गंभीर चोटें आई है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित की रीढ़ की हड्डी के अलावा उसके कंधे और कमर की पसली भी टूट गई है।

इस पर बोलते हुए दरभंगा के एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया और इसकी जांच शुरू हो गई है। इस पूरी घटना को लेकर बजरंग दल का भी बयान सामने आया है जिसमें पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया गया है। 

हालांकि अपने पिता पर चोरी के आरोपों को पीड़ित के बेटे ने सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि उन्हें धमकी भी मिली है कि अगर पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत की गई तो वे सभी को जान से मार देंगे।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचारPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप