लाइव न्यूज़ :

बिहार: साइबर अपराधियों ने औरंगाबाद के एसपी को बनाया मोहरा, नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर शख्स से ठगी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2021 16:37 IST

फेसबुक पर भी औरंगाबाद के एसपी के नाम से फेक अकाउंट भी पकड़ गया है. इसकी सूचना पुलिस को हुई जिसके बाद नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए साइबर ठगी।इस मामले में नगर थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के आदेश।व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, फिर इसमें एसपी की तस्वीर का इस्तेमाल कर पैसे की ठगी की गई।

पटना: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. आम लोग तो दूर अब अपराधी बड़े पुलिस अफसरों को भी अपनी चपेट में लेने से नही हिचक रहे हैं. इसी कड़ी में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 20 हजार रूपए की ठगी कर ली. 

यह घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस मामले में नगर थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ने तुरंत इस मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है. एसआई गुफरान अली के बयान पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर 7099495553 का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया. इसमें एसपी की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद किसी व्यक्ति से पैसों की मांग की गई. लिंक भेज कर ओटीपी मांग कर 20 हजार रूपए खाते से उड़ा लिए गए. 

फेसबुक पर भी एसपी के नाम फेक अकाउंट पकड़ गया है. इसकी सूचना पुलिस को हुई जिसके बाद नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया. इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है. उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अनजान व्यक्ति को ट्रांजेक्शन से संबंधित जानकारी ना दें. ओटीपी तो कभी नहीं दें. एसपी ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्‍ट कर जानकारी साझा की है. 

एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाता से संबंधित जानकारी किसी को नहीं दें और यदि किसी तरह की ठगी की जानकारी प्राप्त हो तो पुलिस को सूचना दें. साइबर ठग कहीं से तस्वीर प्राप्त कर ठगी में जुटे हुए हैं. फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर ठगी के मामले सामने आते रहे हैं.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा