लाइव न्यूज़ :

बिहारः राबड़ी देवी के आवास पर उनके सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2019 12:35 IST

अधिकारियों ने सीआरपीएफ जवान की मौत की पुष्टि कर दी है। सचिवालय के डीसीपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने खुदकुशी कर ली। सचिवालय के डीसीपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने खुदकुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरिअप्पा नाम के सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वो कर्नाटक का रहने वाला था। वह कुछ दिनों पहले ही छुट्टी से लौटा था और परेशान लग रहा था।

अधिकारियों ने सीआरपीएफ जवान की मौत की पुष्टि कर दी है। सचिवालय के डीसीपी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि जवान गिरिअप्पा का उसकी पत्नी के साथ फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वो कुछ अपसेट रह रहा था। पुलिस भी पारिवारिक कलह के एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बिहारराबड़ी देवीसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला