लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे 12 लाख रुपये, हथियार लहराते हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2019 18:51 IST

न पुलिस का खौफ, न कानून का डर, अपराधी हथियार लेकर आए और दिन दहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूट ले गए।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत अयाची गांव के समीप आज बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 12 लाख 45 हजार 8 सौ रुपये लूट लिये और आसानी से फरार हो गए.

पुलिस अधीक्षक (नगर) नीरज कुमार सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित निजी फाइनेंस कंपनी भारत फाइनेंस के कर्मचारी एक स्कॉर्पियो वाहन से अपने कार्यालय से बैंक आफ बड़ौदा जा रहे  थे, तभी चार अपराधियों ने उनके वाहन को रुकवाया और पिस्टल के बल पर रकम लूटकर फरार हो गए.

उन्होंने कहा कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा राशि ले जाने में लापरवाही बरती गई है. सभी लोगों को यह बता दिया गया है कि 50 हजार से ज्यादा की रकम पर पुलिस को साथ लेकर जाना है. पुलिस अधीक्षक (नगर) ने वारदात स्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :बिहारपटनामुजफ्फरपुरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील