लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! 70 साल की वृद्धा से मनचले ने की छेड़खानी, विरोध करने पर जान से मारने का किया प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2021 18:38 IST

बिहार के सुपौल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक मनचले युवक ने 70 साल की वृद्ध महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित वृद्धा ने बताया कि लगभग 25 साल पहले उनके पति और बेटे का निधन हो गया था।एक बेटी और दामाद बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह घर में अकेले ही रहती है।

पटना,12 फरवरीबिहार के सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र से बुधवार रात मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक मनचले युवक ने 70 साल की वृद्ध महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, दुष्कर्म करने और जान से मरने की कोशिश की। घटना को लेकर वृद्धा ने थाना में केस दर्ज कराया है। 

पीड़िता ने बलुआ बाजार वार्ड 5 निवासी पन्ना लाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल पर उसे साथ छेड़खानी, दुष्कर्म करने और जान से मरने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी संतोष कुमार मंडल बुधवार रात साढे़ 11 बजे उसके घर के गेट के पास बांस से बने टाट को तोड़कर अंदर घुस गया। जब टाट टूटने की आवाज से उसकी नींद खुली तो देखा घर का बल्ब बंद है। 

जब उन्होंने बल्ब जलाने के लिए अपने मोबाइल का टॉर्च जलाना चाहा तो युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया और कंबल से मुंह को ढंककर छेड़खानी करने लगा। वह उसके साथ दुष्कर्म करना चाह रहा था। लेकिन उसने जब चिल्लाना शुरू किया तो युवक मुंह दबाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। वृद्धा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो युवक भागने लगा। 

इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लोगों ने बताया है कि युवक नशा करता है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आज जेल भेज दिय गया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए