लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: पूर्व बाहुबली सांसद दिवंगत मो शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब को भेजा जेल, राजस्थान पुलिस ने किया था अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2023 16:37 IST

Bihar Crime News: आज पुलिस कस्टडी में सीवान की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ओसामा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देओसामा के वकील के द्वारा जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।कल सुनवाई होने की बात बताई जा रही है। ओसामा शहाब को उनके सहयोगी के साथ राजस्थान में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Bihar Crime News: पूर्व बाहुबली सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब को आज सीवान जेल भेज दिया गया। मो.शहाब के साथ ही उसके सहयोगी सलमान उर्फ सैफ को भी जेल भेजा गया है। इसके पहले आज पुलिस कस्टडी में सीवान की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ओसामा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी हुआ।

वहीं, ओसामा के वकील के द्वारा जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसपर कल सुनवाई होने की बात बताई जा रही है। बता दें कि ओसामा शहाब को उनके सहयोगी के साथ राजस्थान में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद सीवान की पुलिस उसे यहां लेकर आई और एसीजेम -9 अभिषेक कुमार के कोर्ट में पेश किया गया।

जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें हुसैनगंज थाना में अंकित केस संख्या 249/23 में जेल भेज दिया। गिरफ्तार ओसामा के अधिवक्ता मोबिन अहमद ने बताया की हुसैनगंज थाना कांड संख्या 249/23 में ओसामा पर धारा 120 (बी), 307, 386, 427, 147, 148 धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। अधिवक्ता मोबिन अहमद ने बताया की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग के फुलवारी में 42 कट्ठा जमीन को लेकर के गोलीबारी हुई थी, जिसमें जमीन मालिक अभिषेक कुमार उर्फ जिमी के द्वारा ओसामा साहब और उसके करीबी सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एवं 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हुसैनगंज में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पहली बार ओसामा साहब को गिरफ्तार किया गया है।

इधर, ओसामा की आने की सूचना के बाद कोर्ट परिशर मे समर्थको का भीड़ लगी रही। समर्थकों द्वारा जमकर कोर्ट परिसर में नारेबाजी भी की गई। इस दौरान पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पडा। वहीं ओसमा के कोर्ट मे पेशी को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। ओसामा पर दूसरे जिलों मे भी केस दर्ज है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए