लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: पहले प्राइवेट पार्ट काटा, फिर आंखें फोड़ कर मार डाला?, ईंट डालकर शव को फेंका, आखिर क्या था कसूर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2025 17:09 IST

Bihar Crime News: घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इसे बेहद दर्दनाक व जघन्य अपराध बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबालकिशन पाल मंगलवार दोपहर 12 बजे जानवरों के लिए दवा लाने बाजार गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे बालकिशन पाल का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। अज्ञात अपराधियों ने उनकी आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग काटकर उसमें ईंट डालकर शव को फेंक दिया।

Bihar Crime News: बिहार में नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र स्थित महाबिगहा गांव में हत्या की खबर सामने आई है कि रूह कांप जाए। अपराधियों ने पहले प्राइवेट पार्ट काटा, फिर आंखें फोड़ कर मौत की नींद सुला दी। अपराधियों के द्वारा की गई इतनी निर्मम तरीके से हत्या से लोग दहल जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के लकैया पर गांव निवासी स्व. नंदे पाल के 60 वर्षीय पुत्र बालकिशन पाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुवह बालकिशन पाल का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, बालकिशन पाल मंगलवार दोपहर 12 बजे जानवरों के लिए दवा लाने बाजार गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे बालकिशन पाल का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। हत्या की नृशंसता देखकर गांव के लोग भयभीत हैं। अज्ञात अपराधियों ने उनकी आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग काटकर उसमें ईंट डालकर शव को फेंक दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इसे बेहद दर्दनाक व जघन्य अपराध बता रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं से इस हत्याकांड की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालकिशन पाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह मामला और भी रहस्यमई हो गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्यापटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद