लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: पटना में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2025 17:35 IST

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। जांच में पता चला है कि पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से हुई, जिसके बाद वह उसके दोस्तों के ग्रुप से भी जुड़ गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। 

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। जांच में पता चला है कि पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से हुई, जिसके बाद वह उसके दोस्तों के ग्रुप से भी जुड़ गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। 

इसी बीच एक महीने पहले दीपनगर इलाके में स्थित एक आरोपी के घर पर पहुंची। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ग्रुप के तीन दोस्तों के साथ बाईपास से सटे एक होटल में गई। जहां तीनों ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मंगलवार के दिन कोतवाली इलाके के एक होटल में बुलाकर लाए और वहां सभी ने दुष्कर्म किया। लड़की ने होटल से निकलने के बाद परिजन को इस बारे में जानकारी दी। 

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  4 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ करने के बाद कोर्ट में भेजा। कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और एएसआई राजीव रंजन कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :बिहाररेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए