लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime police: पुलिस को देखते ही फायरिंग?, गोपालगंज के बाद बिहटा में मुठभेड़, 3 बाइक, देसी कट्टा, रायफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2024 15:48 IST

Bihar Crime police: पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को धर पकड़ के लिए पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। इस दौरान पुलिस को पहले पीछे हटना पड़ा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गय।

Bihar Crime police: बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का भी खौफ नहीं है, यही कारण है कि अब अपराधी पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं। हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आई है। पटना पुलिस और अपराधियों में सीधी मुठभेड़ होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके का बताया जा रहा है जिसमें पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को धर पकड़ के लिए पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला हमला कर दिया। अपराधी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। इस दौरान पुलिस को पहले पीछे हटना पड़ा। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। वहीं दोनों ओर से हो रही फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गय।

पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में में किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ। वही अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी घटना स्थल से फरार होने में कामयाब हुए। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई 3 बाइक, 1 देसी कट्टा, 1 देसी रायफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पटना पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है, पुलिस जल्द अपराधियों की गिरफ़्तारी कर लेगी। पटना के सिटी एसपी पश्चिम शरथ आर एस ने बताया कि पुलिस छापेमारी करने गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई अपराधी इलाके में इकट्ठा हुए हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगे।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई कर रही है। घटना 30 सितंबर की देर रात की है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पुलिस टीम पर हमला होने का मामला थमने का नाम ले रहा है। हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस टीम पर हमले की खबर सामने आई है।

इसी महीने अररिया जिले में जमीन माफियाओं ने पुलिस टीम पर तीर से हमला कर दिया था, जिसमें एक महिला दरोगा के सिर में तीर फंस गया था। वहीं रविवार को पटना में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ था। वहीं सोमवार को गोपालगंज में भी अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए