लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: बिहार के किशनगंज जिले से सामने आई एक ह्र्दयविदारक घटना, गर्भवती पत्नी ने प्रेमी से मिलकर करा दी पति की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2026 19:11 IST

एहसान 5 मार्च को ही वतन वापस लौटा था। घर में उसकी वापसी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन उसी शाम सड़क किनारे एक पुलिया के नीचे उसका शव बरामद हुआ। शुरुआत में एहसान की मौत को एक साधारण सड़क दुर्घटना माना जा रहा था क्योंकि उसका शव रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास मिला था। 

Open in App

पटना: बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन से एक ह्र्दयविदारक घटना सामने आई है, जहां सऊदी अरब से 18 महीने बाद लौटे एहसान रजा की घर पहुंचने के महज कुछ ही घंटों के भीतर हत्या कर दी गई। एहसान 5 मार्च को ही वतन वापस लौटा था। घर में उसकी वापसी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन उसी शाम सड़क किनारे एक पुलिया के नीचे उसका शव बरामद हुआ। शुरुआत में एहसान की मौत को एक साधारण सड़क दुर्घटना माना जा रहा था क्योंकि उसका शव रौटा थाना क्षेत्र के मलहारा मदरसा के पास मिला था। 

हालांकि, पुलिस को मौके पर दुर्घटना के कोई पुख्ता निशान नहीं मिले। जांच के दौरान पता चला कि एहसान के सिर के पीछे गहरा जख्म था, जबकि दुर्घटना की स्थिति में चोट का स्वरूप अलग होना चाहिए था। यहीं से पुलिस की तफ्तीश की सुई हत्या की ओर घूमी और जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो रिश्तों के मायाजाल का खौफनाक सच सामने आया। मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने एहसान की पत्नी शमरीन ताज को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। 

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शमरीन दो महीने की गर्भवती है, जबकि उसका पति पिछले डेढ़ साल (18 महीने) से सऊदी अरब में था। इस खुलासे ने स्पष्ट कर दिया कि महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और इसी राज को छिपाने के लिए हत्या की यह पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में शमरीन ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के विदेश जाने के बाद दोनों फिर से करीब आ गए और उनके बीच अवैध संबंध बन गए। 

इसी दौरान शमरीन गर्भवती हो गई। जब उन्हें पता चला कि एहसान वापस आ रहा है, तो उन्हें डर सताने लगा कि उनकी पोल खुल जाएगी और समाज में बदनामी होगी। अपने अवैध संबंधों और गर्भ को छिपाने के लिए शमरीन और उसके प्रेमी सिराज ने एहसान को रास्ते से हटाने का फैसला किया। जैसे ही एहसान सऊदी से घर पहुंचा, शमरीन ने उसे फोन कर इफ्तारी के बहाने अपने मायके बुलाया। 

पत्नी की बात मानकर जब एहसान बाइक से ससुराल के लिए निकला तो रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सिराज ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पत्नी शमरीन ताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी प्रेमी सिराज अंजुम अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल