लाइव न्यूज़ :

बिहार: छपरा में 15 साल के आदित्य की स्कूल में बेरहमी से हत्या, चाकू से किए गए कई वार, आरोपियों ने फेसबुक पर लिखा था- खेला होइ

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2022 13:11 IST

बिहार के छपरा में आदित्य तिवारी नाम के एक स्कूल छात्र की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आदित्य 10वीं का छात्र था। उसे स्कूल के अंदर ही कुछ छात्रों ने चाकू गोदकर मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के छपरा जिले के जलालपुर में 10वीं के छात्र आदित्य तिवारी की हत्या।आदित्य की हत्या स्कूल कैंपस में कुछ छात्रों द्वारा चाकू मारकर की गई, पहले हुआ था आरोपी छात्रों से विवाद। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार किया है, छह से सात छात्र थे वारदात में शामिल।

छपरा: बिहार के छपरा जिले के जलालपुर पुलिस थाना अंतर्गत भटकेश्वरी गांव के रहने वाले दसवीं के छात्र आदित्य तिवारी की स्कूल कैंपस में चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की ये वारदात बुधवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य जलालपुर हाईस्कूल का छात्र था।

बताया जा रहा है कि आदित्य के साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने ही स्कूल के अंदर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों में सैफ, साहिल और अरशद के नाम शामिल हैं। साथ ही चार और आरोपी भी हैं। स्कूल के अंदर हत्या की घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। लोग हत्यारों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने की आदित्य के परिवार से मुलाकात

इस जानकारी के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मौजूदा बिहार की सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'वर्तमान सरकार जो बदली है, उसके प्रशासन की मानसिकता नहीं बदली है। हमें अपराध और अपराधियों को पहले मिटाना होगा। कानून का डर पैदा करना होगा। मामले की तेजी से ट्रायल हो और परिवार को 20 लाख मुआवजा मिले।'

साहिल और अरशद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर मामले में दो आरोपी साहिल और अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी की है। पुलिस के अनुसार 10वीं कक्षा के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ये घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आदित्य के परिजनों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले सभी छात्र एक विशेष समुदाय से है और हत्या पूरी साजिश रच कर की गई।

आरोपियों ने हत्या से पहले फेसबुक पर लिखा- खेला होई

ये बात भी सामने आई है कि हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने तलवार से केक काटते हुए वीडियो वायरल किया था। साथ ही फेसबुक में स्टेटस में लिखा था- 'जलालपुर में कल खेल होइ।'

बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन आदित्य के स्कूल पहुंचने से पहले ही आरोपी छात्र वहां मौजूद थे। आदित्य के पहुंचते ही छात्रों के इस ग्रुप ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान आदित्य ने जान बचाकर भागने की भी कोशिश की पर खुद को नहीं बचा सका। आरोपी छात्रों ने उसे कई बार चाकू मारा और मौके से फरार हो गए।

इसके बाद आदित्य के कुछ साथी उसे तत्काल जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम