लाइव न्यूज़ :

शराब तस्करों को पीछा कर रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, आठ अरेस्ट, पचास बोतल शराब बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2021 15:29 IST

बिहार के  बक्सर जिले चक्की ओपी थाना क्षेत्र पुलिस टीम पर हमला हुआ. सूचना मिलने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह के नेतृत्व में कृष्णब्रह्म और ब्रह्मपुर थाने की पुलिस पहुंची.

Open in App
ठळक मुद्देहमलावरों की गिरफ्तारी में जुट गई. पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.भानगढ़ के रास्ते यूपी से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. घटना में पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए.

पटनाः बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, बावजूद इसके कई जिलों से लगातार शराब तस्करी की ख़बरें सामने आती रही हैं.

इसी कड़ी में बक्सर जिले चक्की ओपी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला बोलते हुए अपने साथी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया. इस घटना में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. उनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. हमले के बाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए पचास बोतल शराब बरामद किया है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्की पुलिस को शनिवार की शाम सूचना मिली थी कि विशेश्वर डेरा, भानगढ़ के रास्ते यूपी से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती पार्टी सजग हो गई. टीम को उस तरफ रवाना कर दिया गया. पुलिस की टीम वहां इंतजार करने लगी. कुछ ही देर के बाद बाइक से तस्‍कर आते दिखाई दिए.

कई बाइक पर शराब लदी थी. पुलिस ने उन्‍हें रोकने का प्रयास किया. लेकिन वे भागने लगे. यह देख बाइक सवार पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते गायघाट पहुंच गई. वहां जाते ही पूर्व से तैयार ग्रामीणों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया. वे पथराव करने लगे. इस घटना में पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए.

ग्रामीणों के पथराव के कारण गश्‍ती दल को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा. इसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. सूचना मिलने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह के नेतृत्व में कृष्णब्रह्म और ब्रह्मपुर थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद हमलावरों की गिरफ्तारी में जुट गई. पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस हमले में एएसआई मिथिलेश पासवान, सिपाही राजेश कुमार और श्रीभगवान सिंह जख्मी हो गये. चक्की के थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि छापेमारी के दौरान गायघाट से संतोष कुमार उर्फ बगोधर कुंवर, छोटू कुमार उर्फ प्रिंस कुमार, प्रभुनाथ राय, रवि कुमार, राघवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विशाल कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पुलिस ने गायघाट के तस्कर ललन कुंवर, फरार रमेश चौधरी समेत तीस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली