लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड आशुतोष मिश्रा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2025 16:04 IST

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम दिलीप जायसवाल के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि घटना के समय दिलीप जायसवाल आवास पर मौजूद नहीं थे।गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में स्थित एमएलसी फ्लैट कैंपस में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशुतोष मिश्रा के रूप में हुई है, जो गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक आशुतोष मिश्रा हाउस गार्ड के रूप में दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर पर तैनात था। बताया जाता है कि घटना के समय दिलीप जायसवाल आवास पर मौजूद नहीं थे।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

वहीं, घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम दिलीप जायसवाल के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आशुतोष के परिवार, सहकर्मियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिलीप जायसवाल हाल ही में 4 मार्च 2025 को एक बार फिर से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे।

इससे पहले वे राज्य सरकार में राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं और सीमांचल इलाके में उनका मजबूत राजनीतिक पकड़ है। घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए