लाइव न्यूज़ :

ड्राइवर का पत्नी से था नाजायज संबंध, पति ने दोनों आंखों में डाला तेजाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 10:39 IST

पत्नी से प्रेम संबंध बनाने वाले एक ट्रैक्टर चालक की अपने साथियों के साथ मिल कर पहले तो बुरी पिटाई की इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया।

Open in App

पटना, 18 फरवरी: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना में एक व्यक्ति ने अपने ड्राइवर की आंख में तेजाब डाल दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का ड्राइवर के साथ नाजायज संबंध है। इसी कारण शनिवार रात उसने साथियों संग मिलकर ड्राइवर की बुरी पिटाई की। इसके बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया। तेघड़ा के डीएसपी बीके सिंह ने बताया कि पीडित व्यक्ति का नाम गौतम कुमार चौधरी (30) है  जी पेशे से ड्राइवर था। वह समस्तीपुर जिले के दल सिंह सराय थाना अंतर्गत ओरिया गांव का निवासी है। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि अब वह देख नहीं सकता है। पुलिस के सामने गौतम ने बयान दिया है कि वह बरौनी गांव में बतौर ट्रैक्टर ड्राइवर काम करता था और उसका अपने ही मालिकी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था।  

डीएसपी सिंह ने यह भी बताया कि गौतम का दयाराम की पत्नी के साथ संबंध था।  बताया जा रहा है कि लंबे समय तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद 6 फरवरी को अर्चना देवी अपने प्रेमी गौतम कुमार के साथ भाग गई थी।  इसके बाद ही दयाराम ने अपनी पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी तेघड़ा थाने में दर्ज कराई जिसमें गौतम को आरोपी बनाया गया था।  उन्होंने बताया कि महिला 16 फरवरी को वापस लौट आई और स्थानीय कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज कराया और इस बात की गुजारिश भी की कि उनका पति उन्हें घर ले जाए। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी कि महिला वापस क्यों लौट आई और उसने अपना बयान कोर्ट में क्या दर्ज कराया। 

फिलहाल पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दयाराम सिंह को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण