बांकाः घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चे जिंदा जले, माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए थे

By एस पी सिन्हा | Published: April 2, 2021 05:23 PM2021-04-02T17:23:55+5:302021-04-02T17:24:49+5:30

बिहार के बांका जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

bihar Banka 3 children same family burnt alive due fire house parents went out to work crime case | बांकाः घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 बच्चे जिंदा जले, माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए थे

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsआग लगने से बुधो दास का घर जलकर राख हो गया।आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनमें दो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

पटनाः बिहार के बांका जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में खाना बनाने के दौरान एक घर में लगी भीषण आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए।

आग लगने से बुधो दास का घर जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए जिनमें दो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में बुधो दास की 6 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय पुत्र ओम कुमार को गंभीर स्थिति में सनौला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आगलगी की इस घटना में बुधो दास का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना के वक्त माता-पिता घर से मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घर में यही तीन बच्चे थे। ग्रामीणों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चों के माता-पिता घर से मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Web Title: bihar Banka 3 children same family burnt alive due fire house parents went out to work crime case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे