लाइव न्यूज़ :

2010 से इस बात की धमकी देकर बाबा दो सगी बहनों का कर रहा था यौन शोषण, मामले के खुलासे के बाद हड़कंप

By भाषा | Updated: January 30, 2019 16:32 IST

दोनों सगी बहनों के पिता लुधियाना में रहकर अपना कार्य करते हैं और कबीर विचार मंच के संगठन से भी जुड़े थे। इस दौरान मनमोहन बाबा को लड़की के पिता अपने घर लुधियाना ले गये। जहां दोनों बहनों से बाबा की मुलाकात हुई थी।

Open in App

बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने दो सगी बहनों का यौन शोषण करने के एक मामले में एक कथित संत को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनमोहन है जिसे मधुबनी जिले के फुलपरास स्थित कबीर मंच नाम के संगठन के आश्रम से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों सगी बहनों के पिता लुधियाना में रहकर अपना कार्य करते हैं और कबीर विचार मंच से भी जुड़े हैं। इस दौरान मनमोहन को लड़की के पिता अपने घर लुधियाना ले गये। जहां दोनों बहनों से बाबा की मुलाकात हुई।

इसी बीच मनमोहन ने 2010 में एक कार्यक्रम सुपौल के मरौना थाना अंतर्गत पंचभिंडा गांव में आयोजित किया था जहाँ पीड़ित लड़कियों का पूरा परिवार भी पहुँचा था और इसी दौरान पहली बार मनमोहन ने दोनों सगी बहनों में से छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता के वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

बाद में भी मनमोहन लुधियाना जाकर उक्त पीड़ित लड़की से मिलता रहा और उसे वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इसी बीच मनमोहन ने दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहन से भी दुष्कर्म किया और बाद में उसे भी धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा।

मनमोहन के डर से दोनों लड़कियां चुप थीं पर राम रहीम को सजा मिलने पर बड़ी बहन के अपनी आप बीती छोटी बहन को सुनाए जाने पर छोटी बहन ने भी अपने साथ हुए कुकृत्य के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया जिसके बाद बड़ी बहन द्वारा शिकायत किए जाने पर इस संबंध में एक इमेल कल सुपौल के पुलिस को प्राप्त हुआ था। गिरफ्तार मनमोहन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?