लाइव न्यूज़ :

बिहार-बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ी, एके-47 बरामदगी मामले में कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2019 19:27 IST

हथियार बरामदगी के बाद गिरफ्तारी के डर से अनंत सिंह फरार चल रहे थे और उसके बाद उन्होंने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद उन्हें पटना लाया गया था. अनंत सिंह खुद और उनकी पत्नी नीलम देवी ने भी इस मामले में अपने पति को पूरी तरह से निर्दोष बताया है

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में कोर्ट से झटका लगा है.बाढ़ कोर्ट के एसीजेएम कुमार माधवेंद्र ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है

बिहार की राजधानी पटना स्थित बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 बरामदगी मामले में कोर्ट से झटका लगा है. उनकी मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रहीं. बाढ़ कोर्ट के एसीजेएम कुमार माधवेंद्र ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अनंत सिंह की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ कोर्ट के एसीजीएम फर्स्ट ने अनंत सिंह के घर से एके 47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले में उनके वकीलों, रजनीश कुमार और मधुसुदन सिंह ने कोर्ट में जमानत याचिका मामले जिरह की, जिसमें बताया गया कि जहां से एके-47 हथियार बरामद किया है, वह विधायक अनंत सिंह का पुश्तैनी मकान है और इस मकान से सटे ही उनके विरोधी विवेका पहलवान का भी मकान है. उनके घर में हथियार रखवाना विरोधियों की साजिश हो सकती है. लेकिन कोर्ट ने अनंत सिंह के वकीलों की इन दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया और अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी. बताया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद अब अनंत सिंह के वकील सेशन कोर्ट जा सकते हैं. 

यहां उल्लेखनीय है कि हथियार बरामदगी के बाद गिरफ्तारी के डर से अनंत सिंह फरार चल रहे थे और उसके बाद उन्होंने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद उन्हें पटना लाया गया था. अनंत सिंह खुद और उनकी पत्नी नीलम देवी ने भी इस मामले में अपने पति को पूरी तरह से निर्दोष बताया है. उनके मुताबिक ये विरोधियों की साजिश है, जिसके तहत सत्ता में शामिल कुछ लोगों ने अनंत सिंह को फंसाया है. अभी हाल ही में इस केस में न्याय की गुहार को लेकर अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी और अपने पति की जान को खतरा बताया था. ये दोनों इसे जदयू सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह और बाढ की पुलिस अधिकारी लिपि सिंह की साजिश बता रहे हैं.

टॅग्स :अनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, स्वागत की हो रही हैं जोरदार तैयारियां

भारतदुलारचंद यादव हत्याकांडः जेल से बाहर आएंगे जदयू बाहुबली विधायक अनंत सिंह?, पटना हाईकोर्ट ने दी जमानत

भारतबिहार के बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह ने किया ऐलान, यह उनका आखिरी चुनाव रहा, आगे बेटा संभालेगा जिम्मेवारी

भारतBihar Rajya Sabha Chuanv 2026: जेल से वोट डालने पहुंचे जेडीयू नेता अनंत कुमार सिंह, वीडियो

भारतमैं निर्दोष हूं, मुझे न्याय मिलेगा?, मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा पहुंचकर मीडिया से की बात, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह