लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः अवैध हथियारों का उत्पादन तेज, मुंगेर में पांच मिनी गन फैक्ट्री सील, हथियार बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2020 19:21 IST

मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. एसपी के द्वारा बनाई गई टीम ने पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है तथा 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो हथियार बनाने के काम में संलिप्त थे. 

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़ के अगले ही दिन आज मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है.एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी. निर्देश पर जिला आसूचना इकाई की टीम ने पहले रेकी की तथा सूचना का सत्यापन किया.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अवैध हथियारों का उत्पादन बढ़ गया है. भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़ के अगले ही दिन आज मुंगेर जिले में पुलिस कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है.

मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. एसपी के द्वारा बनाई गई टीम ने पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है तथा 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो हथियार बनाने के काम में संलिप्त थे. 

आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी. उनके द्वारा जिला आसूचना इकाई की टीम को लगाया गया. उनके निर्देश पर जिला आसूचना इकाई की टीम ने पहले रेकी की तथा सूचना का सत्यापन किया.

इसके बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई द्वारा खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई. छापेमारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया.

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मो औरंगजेब को गिरफ्तार किया. निर्माण स्थल से पुलिस ने 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले कई औजारों को बरामद किया.

हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं. जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए