लाइव न्यूज़ :

आरा और समस्तीपुर में हथियारबंद बदमाशों ने बेखौफ होकर फायरिंग की, आभूषण कारीगर समेत दो लोगों को गोली मारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2023 16:14 IST

घटना समस्तीपुर की है, जहां अपराधियों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने दो युवकों उदय गिरी और रोहित गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। युवक को भी करीब 3 से 4 गोली लगी है।बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तजा मामला आरा और समस्तीपुर से है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बेखौफ होकर फायरिंग की। इस दौरान दोनों जगहों की घटनाओं में 4 लोग घायल हो गए। भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों ने एक आभूषण कारीगर समेत दो लोगों को गोली मार दी।

 

इस हमले में दोनों बाल-बाल बचे। इलाज के लिए दोनों को सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र की है शीतल टोला मोहल्ले में रविवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण दुकान पर काम करने वाले कारीगर को गोली मार दी।

बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। घायल आभूषण कारीगर ने बताया कि जब वो रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे तो नशे में धुत्त बदमाशों ने उन्हें रोका और पैसे मांगने लगे। जब उनसे इसे लेकर कहासुनी हो गयी तो बदमाशों ने गोली मार दी और भाग गए। आरा में एक और घटना नवादा थाना क्षेत्र में घटी है।

वहीं दूसरी घटना समस्तीपुर की है, जहां अपराधियों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की है। जहां भजनगामा गांव में बदमाशों ने दो युवकों उदय गिरी और रोहित गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक युवक के जांघ में गोली लगी है, जबकि जानकारी सामने आ रही है कि दूसरे युवक को भी करीब 3 से 4 गोली लगी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?