लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पिता ने उठाया धारदार तलवार और पहुंच गया बच्ची का स्कूल, चलती क्लास में टीचर्स को यूं दे डाली धमकी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 9, 2022 15:51 IST

बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्कूल के टीचर्स को धमकाते हुए कहा था कि अगर पैसे 24 घंटे में नहीं मिली तो वह दोबारा आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपिता द्वारा बच्चे के स्कूल में तलवार लेकर जाने का मामला सामने आया है। उस पर तलवार लेकर टीचर को धमकाने का भी आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

पटना: बिहार के अररिया जिले में एक शख्स द्वारा बच्चों के क्लास में तलवार ले कर जाने और टीचर को धमकाने का मामला सामने आया है। एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार, आरोपी के बच्चे उस स्कूल में पढ़ते है और बहुत दिनों से उन्हें स्कूल द्वारा स्कूली ड्रेस और पैसे नहीं मिले थे। इस बात को लेकर बच्चों का पिता अकबर गुस्सा हो गया था और क्लास के दौरान तलवार लेकर आ गया था। अकबर ने टीचर से स्कूली ड्रेस और पैसे को तुरन्त भुगतान करने को कहा और ऐसा अभी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना जिले के जोकीहाट प्रखंड के अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के भगवानपुर वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, मामले में बोलते हुए जोकीहाट के एसएचओ ने बताया कि आरोपी को उसके बच्चों के स्कूल द्वारा स्कूली ड्रेस नहीं मिले थे, इस कारण वह गुस्सा हो गया था और तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया था और टीचर को धमकाने लगा था। 

खबर के मुताबिक, अकबर ने टीचर को यह भी धमकी दिया था कि अगर 24 घंटे के अन्दर पैसे नहीं मिले तो वह दोबारा आएगा। 

हेड मास्टर ने किया शिकायत

मामले स्कूल के हेड मास्टर ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। इसके साथ ही आरोपी पर केस भी दर्ज हुआ है। एबीपी की एक खबर के मुताबिक, हेड मास्टर ने बताया कि आरोपी अकबर इससे पहले भी स्कूल आ चुका है और टीचर संग रंगदारी कर मिड डे मील के राशन के सामान और रुपए भी ले गया है। हेड मास्टर ने उस पर 50 हजार रुपए की रंगदारी का भी आरोप लगाया है।  

टॅग्स :क्राइमबिहारबिहार समाचारवायरल वीडियोSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला