लाइव न्यूज़ :

वृद्ध को जलाकर मारा, विक्षिप्त युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2021 22:09 IST

बिहार के भोजपुर जिले में उदवंतनगर थानाक्षेत्र के बकरी गांव का मामला है। ज्ञानचक गाँव के विक्षिप्त मुटूर यादव (34) ने चौधरी को कथित रूप से पीट-पीटकर अधमरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुटूर ने सूखे पत्तों को इकठठा कर कथित रूप से उनके शरीर में आग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे कुछ अज्ञात लोगों ने विछिप्त युवक को आग लगा कर हाथ सेंकते देखा।पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही उक्त गांव पहुंची।

आराः बिहार के भोजपुर जिले में उदवंतनगर थानाक्षेत्र के बकरी गांव में एक बगान की रखवाली करने वाले वृद्ध को कथित रूप से जलाकर मार देने वाले एक विक्षिप्त युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने सोमवार की संध्या कथित तौर पर जिंदा जला दिया।

पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत ने बताया कि सोमवार की संध्या एक बगीचे की 70 वर्षीय डिग्री चौधरी रखवाली कर रहे थे, उसी बीच ज्ञानचक गाँव के विक्षिप्त मुटूर यादव (34) ने चौधरी को कथित रूप से पीट-पीटकर अधमरा दिया। रावत के अनुसार चौधरी को शिथिल पड़ते देख मुटूर ने सूखे पत्तों को इकठठा कर कथित रूप से उनके शरीर में आग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे कुछ अज्ञात लोगों ने विछिप्त युवक को आग लगा कर हाथ सेंकते देखा और जब वे करीब गये तब उन्होंने वृद्ध को जलता देख उक्त युवक की पीट-पीट कर कथित रूप से हत्या कर दी और उसे भी जला डाला। उन्होंने बताया कि पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही उक्त गांव पहुंची और वह शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय आरा ले गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए