लाइव न्यूज़ :

बिहारः जेल में बंद सारे शराबी जल्‍द ही होंगे बाहर!, केस भी होगा बंद, जुर्माना देकर छूट सकते हैं, जानिए क्या है गाइडलाइन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2022 17:46 IST

कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष समर्पण प्रपत्र दाखिल करना होगा. पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने या जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर उनको 30 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्‍य की अदालतों पर मुकदमों का बोझ तो कम होगा ही, जेलों में भी भीड़ घटेगी.जब्त वाहन या परिसर छुड़ाने का अवसर दिया जायेगा और उस पर चल रहे केस को बंद कर दिया जायेगा.शराब पीने के आरोप में जेल में बंद पुराने आरोपित भी नई नियमावली के तहत जुर्माना देकर छूट सकेंगे.

पटनाः बिहार में जेल में पहले से बंद शराबियों को भी नए प्रावधान का लाभ दिया जायेगा. इस नियम के मुताबिक शराबी अब जल्द ही जेल से बाहार आ सकेंगे. इसके तहत शराब पीने के आरोप में पहली बार जेल गये वैसे अभियुक्त, जो 30 दिनों की सजा पूरी कर चुके हैं, वे जेल से छूट सकेंगे.

जबकि 30 दिनों की सजा पूरी नहीं करने वाले अभियुक्त भी दो से पांच हजार रुपये का जुर्माना देकर छूट पाएंगे. यही नहीं, उन पर चल रहा केस भी बंद कर दिया जायेगा. हालांकि, इसके लिए उनको कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष समर्पण प्रपत्र दाखिल करना होगा. पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने या जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर उनको 30 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा.

यदि कोई व्यक्ति दूसरी बार शराब पीते पकड़ा गया, तो उसको अनिवार्य रूप से एक साल की सजा मिलेगी. आदतन शराबी की पहचान उनके फोटो, आधार कार्ड व ब्रेथ एनलाइजर के डिजिटल रिकॉर्ड से होगी, जो मद्य निषेध विभाग द्वारा संरक्षित कर रखी जायेगी. शराब पीने के मामले में जेल गए लोगों को अपना केस खत्‍म करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष समर्पण प्रपत्र दाखिल करना होगा.

इस फैसले से राज्‍य की अदालतों पर मुकदमों का बोझ तो कम होगा ही, जेलों में भी भीड़ घटेगी. इसके साथ ही शराबबंदी कानून के उल्लंघन में यदि पूर्व में किसी वाहन या परिसर की सीलबंदी हुई है, तो नये कानून के तहत उसे छुड़ाने का मौका मिल सकेगा.

बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद (संशोधन) नियमावली- 2022 में यह प्रावधान किया गया है कि वाहन या संपत्ति की जब्ती व नीलामी संबंधित लंबित यानी पुराने मामलों में भी मालिक को जुर्माना देकर जब्त वाहन या परिसर छुड़ाने का अवसर दिया जायेगा और उस पर चल रहे केस को बंद कर दिया जायेगा.

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक ने कहा कि शराब पीने के आरोप में जेल में बंद पुराने आरोपित भी नई नियमावली के तहत जुर्माना देकर छूट सकेंगे. उनका केस भी बंद होगा. शराबबंदी के लिए बने विशेष न्यायालय के द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारियों को शराबबंदी के लंबित मामलों का केस ट्रांसफर करते ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

नियमावली के मुताबिक शराब के साथ पकड़े गये वाहन के मामले में बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित वाहन मूल्य का 50 प्रतिशत जुर्माना लेकर वाहन छोड़ दिया जायेगा. बीमाकृत मूल्य उपलब्ध नहीं होने पर डीटीओ से उसका मूल्य निर्धारित कराया जायेगा. वाहन का दावेदार नहीं होने पर जब्ती तिथि से 15 दिन तक इंतजार करने के बाद उसके अधिहरण व नीलामी की कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया