लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का बढ़ा चलन! गांजा सहित चरस, स्मैक की बढ़ी खपत, NCB के आंकडे दे रहे गवाही

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2021 14:59 IST

बिहार में साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने शराबबंदी लागू की. इसके बाद आंकड़े बताते हैं कि अन्य तरह के नशे का चलन राज्य में बढ़ा है. शराब की तस्करी भी बढ़ी है.

Open in App

पटना: बिहार अब 'उड़ता बिहार' के रूप में बदलने लगा है. राज्य में शराबबंदी कानून लागू किये जाने के बाद से भले ही शराब पीने वालों की संख्या कम हो गई है, लेकिन राज्य में कई अन्य प्रकार के नशे का सेवन बढ़ गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में पिछले पांच-छह वर्षों में गांजा, अफीम और चरस जैसे मादक पदार्थ का सेवन करने वालों की संख्या में जबर्दस्त वृद्धि हुई है. राज्य में युवाओं के बीच इसकी मांग बढ़ गई है.

आंकडे पर गौर करें तो वर्ष 2015 में बिहार में एनसीबी ने 12.3 किलो गांजा, 1.9 किलो अफीम और 2 किलो चरस बरामद किया. वहीं वर्ष 2016 में 496 किलो गांजा, 8 किलो अफीम और 31.5 किलो चरस जब्त किया गया. यह वही साल था जब बिहार में नीतीश सरकार ने शराबबंदी लागू की थी. 

शराबबंदी के बाद गांजा, अफीम पर जोर

शराबबंदी दो साल बाद जब्ती का आंकड़ा बेहद भयावह हो गया. 2018 में बिहार में 14.8 टन गांजा, 5.5 किलो अफीम और 114 किलोग्राम चरस जब्त हुआ है. उसी तरह से बिहार में शराबबंदी के बाद भी किस प्रकार से शराब की तस्करी हो रही है. वर्ष 2021 में दिसम्बर के पहले पखवाड़े के बाद तक 38 लाख लीटर से ज्यादा की अवैध शराब जब्त हुई है. 

इसलिए यह भी कहा जा रहा है कि जब्ती के अनुपात में इससे कहीं ज्यादा लोगों ने शराब का सेवन भी किया होगा. राज्य में वर्ष 2016 के बाद से अब तक करीब 3.5 लाख लोगों की गिरफ्तारी शराबबंदी कानून के नाम पर हुई है. वहीं राज्य के लोगों में यह आम धारणा है कि कानून लागू होने के बाद से युवाओं की एक बड़ी संख्या शराब तस्करी में संलिप्त हो गई है. 

गिरफ्तार लोगों की संख्या और जब्त शराब के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. ऐसे में जानकारों की अगर मानें तो एनसीबी ने जब राज्य में इतनी बड़ी जब्ती की है तो इसी अनुपात में इनका सेवन करने वाले भी बढ़े होंगे? इसका एक कारण शराबबंदी भी है क्योंकि शराबबंदी के बाद लोग अन्य प्रकार के नशों का शिकार हुए.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह