लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय के बाद अब हाजीपुर में भी अपराधियों का बेखौफ तांडव, बीच सड़क की ताबड़तोड़ फायरिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2022 16:23 IST

बिहार में बेगूसराय के बाद हाजीपुर में सरेराह हुई फायरिंग की घटना से लोगों में भारी दहशत है। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर रात शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब बेगूसराय के बाद हाजीपुर में भी हुई सरेआम फायरिंग की घटना अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी आराम से भाग गयेफायरिंग के बाद अपराधी राजेन्द्र चौक की ओर भागे, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है

पटना: बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना का मामला अभी सुर्खियों में ही है कि अब वैशाली जिले के जिला मुख्यालय हाजीपुर में सरेराह फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने हाजीपुर शहर में बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधी आराम से भाग गये। वहीं घटना के बाद पहुंची पुलिस ने सड़क पर खाली खोखों को तलाशा। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की अब तक सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार अपराधियों ने शहर के मडई रोड में अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियां चलाते हुए अपराधी राजेन्द्र चौक की ओर भाग निकले। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गया है। हालांकि गनीमत ये है कि अपराधियों ने किसी आदमी को निशाना बनाने के बजाय हवाई फायरिंग की, लिहाजा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी रविवार की देर रात पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसे। पासवान चौक से आगे मड़ई रोड में एक ही बाईक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी शहर के बीचोबीच हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते हुए करीब आधे किलोमीटर तक गये।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि शहर के बीच हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई भनक नहीं लगी। बाद में जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस का दस्ता उस रास्ते में भी गया, जिस रास्ते अपराधी फायरिंग करते हुए भागे थे। लेकिन पुलिस को उन रास्तों पर भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने फायरिंग वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी और घटना में लिप्त अपराधियों को हवालात पहुंचाएगी। 

टॅग्स :हाजीपुरक्राइमBihar Policeबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए