लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेम में पागल महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति के हाथ-पैर बांधे और फिर धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2023 14:28 IST

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी को दबोच लियासाथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरत में है कि कैसे एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी

पटना: बिहार में दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के कमरौली गांव में एक चार बच्चे की मां अपने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया और इसके बाद इस प्यार में पड़े दोनों ने मिलकर महिला की पति की हत्या कर डाली। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किराना दुकानदार राम कुमार साह (40) का हाथ-पैर बांधकर तेज हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के दौरान आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दुकानदार की मां अपने पुत्र को बचाते हुए भी दिख रही है। लेकिन आरोपित पत्नी जीविका दीदी संगीता देवी और उसके प्रेमी कुंदन लाल दास (30) उसे बेहोशी की हालत में भी ईंट-पत्थर से पीटते रहे। 

इस ममाले में गिरफ्तार आरोपित कुंदन लाल दास रेलकर्मी है। जो वर्तमान में दरभंगा स्टेशन पर तैनात है। वहीं जीविका दीदी चार बच्चों की मां बताई जा रही। इधर, थाना थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द इस इस मामले में आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। 

फिलहाल इससे मामले की जानकारी ली जा रही है। सभी जानकारी लेने के बाद ही आगे का एक्शन लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरत में है कि कैसे एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी।

टॅग्स :दरभंगाहत्याबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए