लाइव न्यूज़ :

बिहारः शौच के लिए गई दिव्यांग नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2018 14:32 IST

पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए आरा के सदर अस्पताल में भेजा है और आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Open in App

पटना, 12 सितंबरःबिहार के भोजपुर जिले में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं ने जहां पुलिस के लिए एक चुनौती खड़ा कर दी है, वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्म की घटना में भी लगातार वृद्धि होती जा रही है। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया पंचायत के चितकुंडी गांव में एक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पीड़िता द्वारा मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि किसकोली गांव की 14 वर्ष की नाबालिग लड़की शौच करने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। तभी गांव के ही युवक राजू ने शौच जाने के क्रम में पीड़िता का मुंह बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं, युवती को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए युवती की जमकर पिटाई भी कर दी। घर पहुंच कर पीड़िता ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। गांव के ही छोटन यादव के पुत्र राजू यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए आरा के सदर अस्पताल में भेजा है और आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?