लाइव न्यूज़ :

बिहार: 7 साल के बच्चे को ड्राइवर ने ट्रैक्टर से जोता, खेतों में टुकड़ों में मिली लाश

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2018 18:24 IST

बताया जा रहा है कि सुबह में बच्चा ट्रैक्टर चालक मुकेश के साथ खेत पर गया था जहां से वह वापस नहीं लौटा। जब दोपहर तक बच्चा घर नहीं आया तो उसके अभिभावकों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे उसका कटा हुआ हाथ मिला।

Open in App

बिहार के सारण(छपरा) जिले के जिले के फरीदनपुर गांव से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां निर्ममता की सीमा पार करते हुए न केवल एक बच्चे की हत्या कर दी गई बल्कि उसके शव को खेत में जोत डाला। हत्या के बाद ट्रैक्टर चालक ने 7 वर्षीय मासूम के शव को खेत में डालकर कर जोत डाला। जिससे बच्चे के शव के 100 से अधिक टुकडे हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय गोलू सुबह से लापता था। शाम में जब परिजन गोलू को खोजने निकले तो खेत में उसके शव के टुकडे एक-एक करके मिलने लगे। इस घटना के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकडा जिसने उस खेत की जुताई की थी।

बताया जा रहा है कि सुबह में बच्चा ट्रैक्टर चालक मुकेश के साथ खेत पर गया था जहां से वह वापस नहीं लौटा। जब दोपहर तक बच्चा घर नहीं आया तो उसके अभिभावकों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे उसका कटा हुआ हाथ मिला। 

फिर जब खेत में देखा गया तो बच्चे के शव के कई टुकडे पाये गए। खेत मे बच्चे का कान, अंगुली, कलेजा सहित लगभग 100 टुकडे पाये गए, जिसे देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया। फिर ग्रामीणों ने बात को छिपाते हुए चालक को बुलाया और पूछा कि बच्चा कहां है? चालक फरीदपुरा गांव का ही मुकेश राय बताया जाता है। चालक ने बताया कि बच्चे को खेत के पास शौच करने के लिए उतार दिया था।

इसके बाद जब चालक ने बच्चे के शव का टुकडा देखा तो मौन रह गया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की पूछताछ कर रही है। बच्चे की लाश मिली तो परिजनों घटना के आरोपी चालक की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस चालक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने इस मामले में हत्या का शक जाहिर करते हुए तरैया थाने में केस दर्ज करा दिया है। घटना के दूसरे दिन जब आज सुबह मृत बच्चे के परिजनों को लोगों ने समझाया तो समझाने पर इस मामले यूडी केस के तौर पर दर्ज कर लिया गया।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा