लाइव न्यूज़ :

बिहारः सात साल की दलित बच्ची से दबंग ने किया दुष्कर्म, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2018 08:56 IST

गांव में बारात आई हुई थी इसलिए घर के पुरुष वहां व्यस्त थे। मौके का फायदा उठाकर दबंग बच्ची को खेत में घसीट ले गया।

Open in App

पटना, 12 जुलाईः बिहार में रेप (दुष्कर्म) की घटना थमने का नाम हीं नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया गांव का है, जहां एक सात साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद उसका मेडिकल जांच और इलाज चल रहा है। वहीं, पीडिता के परिजनों का आरोप है कि पडोसी युवक ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

घायल बच्ची को बेतिया मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक फरार है। पीड़िता के पिता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव बढ़ गया है। 

बताया जाता है कि आरोपित युवक दबंग परिवार से आता है। जबकि, पीड़िता दलित और काफी गरीब परिवार से आती है। लड़की के पिता ने बताया कि कल रात गांव में बारात आई थी। वे घर से बाहर थे। घर में सिर्फ लडकी और उसकी मां सो रही थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपित युवक मुन्ना कुश्वाहा ने लड़की को उठाकर पास के खेत में ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। कुछ देर के पास बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसने सारी बात बताई। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?