लाइव न्यूज़ :

'रिश्वतखोरी' से धन कुबेर बन रहे नौकरशाह, डीटीओ के घर से मिली 50 लाख की नकदी, सोने-चांदी के बिस्कुट सहित कई जमीनों के दस्तावेज बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2021 20:00 IST

निगरानी की टीम ने डीटीओ रजनीश लाल के पटना स्थित आवास के अलावा कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। इस कार्रवाई के दौरान डीटीओ के आवास से 50 लाख रुपए नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्कुट सहित कई कीमती सामान मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडीटीओ रजनीश लाल के पटना स्थित आवास के अलावा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। आरोपी के आवास से 50 लाख रुपए नगद के साथ सोने-चांदी के बिस्कुट और कीमती सामान मिला है। आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में डीटीओ रजनीश लाल के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। 

पटनाः बिहार में नौकरशाह रिश्वतखोरी के जरिये धनकुबेर बन रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब निगरानी की टीम ने डीटीओ रजनीश लाल के पटना स्थित आवास के अलावा कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। निगरानी की इस कार्रवाई के दौरान डीटीओ के कंकड़बाग स्थित आवास से 50 लाख रुपए नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्कुट सहित कई कीमती सामान मिले हैं। निगरानी ब्यूरो ने डीटीओ रजनीश लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में 23/21 में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की। छापेमारी में पांच-पांच सौ की सैकड़ों गड्डियों के साथ कई जमीन के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। 

बताया जाता है कि नोटों का बंडल मिलने के बाद स्टेट बैंक से पैसे गिननेवाली मशीन मंगाई गई। इसके बाद नोटों की गिनती की गई। वहीं डीटीओ के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसके लाइसेंस की जानकारी मांगी जा रही है। वहीं 3 बैंक लॉकर भी मिले हैं। इसके साथ ही पटना के कंकडबाग में दो फ्लैट व अन्य कागजात मिले हैं। निगरानी ब्यूरो की जांच जारी है।

फिलहाल पूरी जानकारी नहीं आई सामने

बताया जाता है कि डीटीओ पदाधिकारी राजेश लाल के ऊपर कई संगीन आरोप लगे हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। निगरानी की ओर से इस छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों की ओर से सिर्फ इतना ही बताया गया है कि पटना समेत कई जगहों पर कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्‍तृत जानकारी दी जाएगी।

दो-दो जगह डीटीओ तैनात

इतनी बडी मात्रा में नगदी और अन्‍य कीमती सामानों की बरामदगी ने कई सवाल खडे़ कर दिए हैं। निगरानी की टीम इस मामले के विभिन्‍न पहलुओं को खंगालने का प्रयास कर रही है। दरअसल, डीटीओ कार्यालय से पिछले दिनों फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड बरामद हुए थे। गाडियों की खरीद बिक्री में भी धांधली की प्रक्रिया का खुलासा हुआ था। बताया जाता है कि डीटीओ कार्यालय के कई सहकर्मी फिलहाल जेल में बंद हैं। डीएसपी निगरानी कन्हैया प्रसाद ने बताया कि डीटीओ राजेश लाल पटना आवास पर हैं, जहां निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। 

विभाग में थी कई तरह की चर्चाएं 

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने 9 मार्च 2021 को मुजफ्फरपुर के डीटीओ रजनीश लाल को छपरा डीटीओ का प्रभार दिया था। तब से वे छपरा जिले का भी काम देख रहे थे। बताया जाता है कि परिवहन विभाग ने छपरा के आसपास के जिलों को छोड़ मुजफ्फरपुर के डीटीओ को प्रभार देने पर तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हुई थी। परिवहन विभाग के 9 मार्च 2021 की अधिसूचना में बताया गया है कि सीवान के जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह जो सारण के अतिरिक्त प्रभार में थे, उनका स्थानांतरण अपर समाहर्ता बांका के पद पर हो गया है। इस वजह से सारण जिला परिवहन पदाधिकारी का पद रिक्त हो गया। परिवहन विभाग ने इसी 9 मार्च 2021 को डीटीओ रजनीश लाल को मुजफ्फरपुर के साथ छपरा का भी प्रभार दिया था। तब से ही वो दोनों जिलों का काम देख रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो डीटीओ रजनीश लाल एक माननीय ’वजीर’ हैं जो उनके संबंधी हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए