लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद में नदी में नहाने गईं चार लड़कियों समेत 5 की डूबने से हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 18:45 IST

बिहार के औरंगाबाद स्थित हमीदनगर गांव के पास बहने वाली पुनपुन नदी में नहाने गई गांव की चार किशोरियों सहित एक युवक की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद में पुनपुन नदी में नहाने गई 4 किशोरियों समेत 1 जवान की डूबने से हुई मौतमरने वाले सभी औरंगाबाद स्थित उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव के रहने वाले थे घटना के बाद गोताखोरों ने एक शव को बरामद कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है

पटना: बिहार के औरंगाबाद स्थित उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में कुसुमरा घाट के समीप पुनपुन नदी में नहाने गई चार किशोरियों सहित 5 लोगों की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गोताखोर की मदद से एक शव को नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष अन्य लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

बताया जाता है कि हमीदनगर गांव के गनौरी भगत के 14 साल की बेटी मनीषा कुमारी, विजय भगत के 15 साल की बेटी काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 साल की बेटी निधि कुमारी और हरिद्वार भगत की 13 साल की बेटी छोटी कुमारी दीपावली के कारण घर का कपड़ा धोने के लिए पुनपुन नदी में गई थीं।

जानकारी के मुताबिक कपड़ा धोने के बाद सभी किशोरियां नदी में नहाने लगी। इसी दौरान नदी की तेज धार के कारण वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी। लड़कियों को नदी में डूबता हुआ देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बदहवास चिल्ला रही महिलाओं की आवाज सुनकर गांव के ही रहने वाले मोती ठाकुर के 40 साल के बेटे शंकर ठाकुर भागे हुए आये और सीधे नदी में छलांग लगा दी। शंकर ठाकुर ने डूब रही लड़कियों को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान सभी लड़कियों के उन्हें एक साथ पकड़ लिया।

इस कारण लड़कियों को बचाने गये शंकर का संतुलन भी बिगड़ गया और वो भी उन लड़कियों के साथ तेज धार पानी में बह गये। एक साथ पांच लोगों के नदी में बह जाने की सूचना पाकर फौरन मौके पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की।

गोताखोरों को कुछ समय के बाद कामयाबी मिली और उन्होंने एक शव को बरामद कर लिया है। वहीं बाकी अन्य शवों के लिए गोताखोरों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद न केवल हमीदनगर गांव बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले में मातम पसरा हुआ है।

टॅग्स :औरंगाबादबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए