लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दूसरी लेन में जाने से ट्रक के सामने आई बस, 4 की मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: April 23, 2024 11:51 IST

हादसा में ये बात आ रही है कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास बस ड्राइवर को झपकी लगी और इस कारण बड़ी दुर्घटना घट गई। फिर हुआ ये कि डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से बस जा भिड़ गई।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गयाइसमें 4 की मौत और कई यात्री घायल हुएअभी जो बात सामने निकल कर आ रही है उसमें बस ड्राइवर की लापरवाही की बात पता चली

लखनऊ: आगरालखनऊ एक्स्प्रेस-वे पर बड़ा हादसा घटित हुआ, यह घटना यूपी के कन्नौज में हुई, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और कई घायल भी हुए हैं। मंगलवार सुबह हादसा होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जा रही बस यात्रियों से भरी थी। इसकी जानकारी पुलिस को पता चली तो मौके पर टीम भी पहुंच गई है। हालांकि अभी जांच जारी है। 

अभी हिंदुस्तान वेबसाइट के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर बस दिल्ली के लिए गोरखपुर से चली थी। लेकिन किसी को क्या पता था, इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। सुबह का समय होने के कारण सभी यात्री सो रहे थे।

हादसा में ये बात निकलकर के आ रही है कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास बस ड्राइवर को झपकी लगी और इस कारण बड़ी दुर्घटना घट गई। फिर हुआ ये कि डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से बस जा भिड़ गई। इस हादसे के बाद बस पलट गई और हादसे में 4 की मौत हो गई। 

बस में सवार 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि चीख-पुकार से आस-पास के इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय लोगों ने बस से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब पुलिस ने मृतकों के घरवालों को इसकी सूचना दे दी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला