लाइव न्यूज़ :

Bhubaneswar thug: तलाक नहीं शादी पर शादी, 5 लड़कियों से विवाह और 49 अन्य महिलाओं को शादी प्रस्ताव, 34 वर्षीय सामल की कहानी, पुलिस अधिकारी बताकर 2.10 लाख रुपये हड़पे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 05:43 IST

Bhubaneswar thug arrested: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 2.10 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल, गोला-बारूद और दो विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र बरामद किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत करने वाली दोनों महिलाओं से सामल ने विवाह किया था।व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने पांच महिलाओं से विवाह किया था।सत्यजीत सामल वैवाहिक वेबसाइट पर 49 अन्य महिलाओं को शादी के प्रस्ताव दे चुका था।

Bhubaneswar thug arrested: भुवनेश्वर में 34 वर्षीय व्यक्ति को बिना किसी को तलाक दिए पांच महिलाओं से शादी करने और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उनसे लाखों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सत्यजीत सामल वैवाहिक वेबसाइट पर 49 अन्य महिलाओं को शादी के प्रस्ताव दे चुका था। भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो महिलाओं से अलग-अलग शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने एक महिला अधिकारी की मदद से जाल बिछाया और जब सामल उनसे मिलने आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत करने वाली दोनों महिलाओं से सामल ने विवाह किया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 2.10 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल, गोला-बारूद और दो विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र, एक कानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज है जिसे जोड़े शादी करने से पहले बनाते हैं। पांडा ने बताया कि पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने पांच महिलाओं से विवाह किया था।

उसकी कुल पांच पत्नियों में से दो ओडिशा की हैं और एक-एक कोलकाता और दिल्ली की हैं। पुलिस को अभी पांचवीं महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पांडा ने बताया कि सामल के तीन बैंक खातों से लेन-देन रोक दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से राज्य के जाजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में भुवनेश्वर में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि सामल वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से युवा विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। उन्होंने कहा, ‘‘सामल उनसे शादी करने का वादा करके नकदी और कार की मांग करता था। अगर वे अपने पैसे वापस मांगतीं तो वह उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाता था।’’ पांडा के मुताबिक, सामल के मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि वह वैवाहिक साइट पर 49 महिलाओं को शादी करने का प्रस्ताव दे चुका था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए