लाइव न्यूज़ :

Bhubaneswar Crime News: वीभत्स घटना, सुनकर होंगे दंग, 5 साल की बच्ची से हैवानियत किया और गला रेतकर मारा, लाश को बिस्तर के नीचे रखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 11:45 IST

Bhubaneswar Crime News: सोमवार शाम को एयरफील्ड थाना अंतर्गत सुंदरपाड़ा क्षेत्र के केला साही में हुई, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि आरोपी भी झुग्गी बस्ती का ही निवासी है। घर में घुसा और कथित रूप से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ते ने जांच शुरू की।

Bhubaneswar Crime News: भुवनेश्वर में एक झुग्गी बस्ती में पांच साल की बच्ची की कथित रूप से बलात्कार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम को एयरफील्ड थाना अंतर्गत सुंदरपाड़ा क्षेत्र के केला साही में हुई, जब बच्ची अपने घर में अकेली थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी भी झुग्गी बस्ती का ही निवासी है। आरोपी पीड़ित के घर में घुसा और कथित रूप से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के माता पिता ने कहा कि काम से लौटने पर उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली और काफी तलाश करने पर उन्हें बिस्तर के नीचे उसका शव मिला।

पास के एक दुकानदार ने दावा किया कि आरोपी के साथ बच्ची उनकी दुकान पर चॉकलेट खरीदने आई थी। उसने कहा कि अन्य लोगों ने भी आरोपी को उसके घर में घुसते और बाहर निकलते देखा था। एयरफील्ड के थाना प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ते ने जांच शुरू की।

नायक ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिला कि आरोपी ने अकेले ही अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक वैज्ञानिक टीम घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए