लाइव न्यूज़ :

लड़की ने लगाया आरोप, जेल में पुरूषों के सामने करवाया गया ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 22:52 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कल यहां उत्पात मचाने के लिए गिरफ्तार कर भोपाल केन्द्रीय जेल भेजी गई नौ अविवाहित लड़कियों में से 26 वर्षीय एक लड़की ने आज आरोप लगाया है

Open in App

भोपाल, 14 जून: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कल यहां उत्पात मचाने के लिए गिरफ्तार कर भोपाल केन्द्रीय जेल भेजी गई नौ अविवाहित लड़कियों में से 26 वर्षीय एक लड़की ने आज आरोप लगाया है कि उनका जेल में पुरूषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाया गया। हालांकि, इस सभी लड़कियों को आज जमानत मिल गई है, लेकिन जमानत मिलने के बाद एक लड़की ने जेल प्रशासन पर यह आरोप लगाया है।

इस लड़की ने पहचान जाहिर नहीं किये जाने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें पुरूषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाने के लिए बाध्य किया गया।’ इसी बीच, केन्द्रीय जेल भोपाल के जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने बताया कि जेल मैन्युअल के अनुसार महिलाओं को जेल में डालने से पहले ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ सहित कई ‘यूरिनल टेस्ट’ करने पड़ते हैं।

नरगावे ने कहा, ‘‘इन नौ लड़कियों के टेस्ट पुरूषों के सामने नहीं हुए। जो आरोप लगाया गया है वह झूठा है।’’ लड़की ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश पुलिस में महिलाओं की भर्ती में फिजिकल टेस्ट में उन्हें कद में दो सेंटीमीटर की राहत दी जाएगी। लेकिन यह अब तक नहीं हुआ है। इसलिए पिछले तीन दिन से हम शहर के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कद में छूट देने की बजाय हमें कल जेल भेज दिया गया।’’ 

इन नौ लड़कियों ने मुख्यमंत्री चौहान के सामने कल लाल परेड ग्राउंड में जाकर उनसे अपने इस वादे को पूरा करने की मांग की थी और हंगामा किया था। इसके लिए पुलिस ने उन्हें सीआरपीए की धारा 151 के तहत कल गिरफ्तार किया था और सब जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें कल ही जेल भेज दिया गया था।

टॅग्स :भोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा