लाइव न्यूज़ :

भोपाल गैंगरेप: चारो दोषियों को उम्रकैद, पीड़िता ने की थी मांग- चौराहे पर दो फांसी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 23, 2017 15:18 IST

न्यायधीश सविता दुबे ने अपना फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को इस कृत्य में दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया।

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित गैंग रेप केस के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को उम्रकेद की सजा सुनाई है।  न्यायधीश सविता दुबे ने अपना फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को इस कृत्य में दोषी पाया और  उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इसे जघन्य और क्रूर अपराध करार देते हुए कहा कि सभी आरोपियों की प्राकृतिक मौत होने तक यानी आजीवन कारावास सजा रहेगी।

ये है पूरा मामलामध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में बीती 31 अक्टूबर को कोचिंग से घर लौट रही 19 वर्षीय यूपीएससी की 1 छात्रा को  4 लोगों ने अगवा कर हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास सुनसान इलाके में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बदहवास लड़की को आरोपियों ने मरा हुआ समझकर घटना स्थल पर ही छोड़ दिया था लेकिन होश संभालने के बाद लड़की जैसे-तेसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस मामले में हद तो तब हो गई जब पुलिस मामले को फिल्मी कहानी बताकर टालती रही और घटना के 24 घंटे होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

जीआरपी पुलिस सबसे बदतमीजअपने साथ हुए कृत्य के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि इतना संगीन मामला होने के बावजूद भी GRP यानी Government Railway Police असंवेदनशील बनी रही। पीड़िता ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जीआरपी पुलिस सबसे बदतमीज पुलिस है। 

जब न्याय के लिए थाने दर थाने भड़कती रही पीड़िताहादसे के बाद पीड़िता ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा था कि वह हादसे के बाद अपने पिता के साथ इस थाने से उस थाने भटकती रही लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने उनकी मदद नहीं की, उल्टा मेरे साथ हुए हादसे पर ही सवाल उठाने लगे।

दरिंदो को सड़क पर फांसी पर लटका देना चाहिएदोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए पीड़िता ने कहा था कि ऐसे दरिंदो को जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए। दुष्कर्म करने वाले को बीच सड़क पर फांसी पर लटका देना चाहिए।

टॅग्स :भोपाल गैंगरेपफास्ट ट्रैक कोर्टभोपालहबीबगंज रेलवे स्टेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी