लाइव न्यूज़ :

भोपालः हमीदिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पर 50 नर्सों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 18:51 IST

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी पुष्टि की कि हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ शिकायत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे नोटिस जारी करके इस मामले में दस दिनों के अंदर जवाब मांगा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरकारी हमीदिया अस्पताल में कम से कम 50 नर्सों ने अपने चिकित्सा अधीक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

 

इसके अलावा मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने भी राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त को नोटिस जारी करके इस मामले में दस दिनों के अंदर जवाब मांगा है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी पुष्टि की कि हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी के खिलाफ शिकायत मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘ शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं जो कि संभागीय आयुक्त गुलशन बामरा करेंगे।’’ अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कम से कम 50 महिला नर्स ने डॉ मरावी पर विशेषकर रात की ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

संपर्क करने और शिकायत के बारे में पूछे जाने पर डॉ मरावी ने बताया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में व्यस्त हैं। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार को नर्सों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कमलनाथ ने कहा, ‘‘ आज भोपाल के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल की 50 महिला नर्सों के साथ अश्लील व्यवहार किये जाने की घटना सामने आयी है।

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा से जुड़ा यह अत्यंत गंभीर मामला है।’’ भोपाल में हाल की घटना का हवाला देते हुए जिसमें छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ खड़े होने के लिए एक महिला का चेहरा बदमाशों ने ब्लेड से काट दिया था, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘ महिला और नाबालिग बालिकाओं से अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश पहले ही देश में सालों से सबसे आगे है, छोटी-छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं हैं। क्या यही सुशासन है? यही अच्छी कानून व्यवस्था है?’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?