लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी के साथ मिलकर 34 वर्षीय महिला ने 40 वर्षीय पति को नींद की गोली देकर मारा, शव को कार में लादकर थाने पहुंची

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:28 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘संगीता मीणा (34) ने अपने प्रेमी आशीष पांडे (32) के साथ मिलकर अपने पति धनराज मीणा (40) की मंगलवार तड़के दो बजे अपने ही घर में हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने उसकी हत्या करने से पहले उसे नींद की गोलियां भी खिलाई थी। महिला का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।भनक कुछ समय पहले उसके पति को लग गई थी।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 34 वर्षीय एक महिला ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी के साथ मिलकर अपने 40 वर्षीय पति की मंगलवार तड़के अपने ही घर में कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाने के बाद हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को कार में लादकर थाने लाई।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘संगीता मीणा (34) ने अपने प्रेमी आशीष पांडे (32) के साथ मिलकर अपने पति धनराज मीणा (40) की मंगलवार तड़के दो बजे अपने ही घर में हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा कि इस महिला ने उसकी हत्या करने से पहले उसे नींद की गोलियां भी खिलाई थी। भदौरिया ने बताया कि कटारा हिल्स थाना इलाके के सागर गोल्डन पार्क में अपने पति के साथ किराये पर रहने वाली इस महिला का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक कुछ समय पहले उसके पति को लग गई थी।

उन्होंने कहा कि इस महिला के पति ने इसको लेकर पत्नी को कई बार समझाया भी था और दोनों के बीच इसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे। भदौरिया ने बताया कि अपने पति से छुटकारा पाने के लिए संगीता ने पांडे के साथ मिलकर योजना बनाई और उसे सोमवार-मंगलवार की रात को नींद की गोलियां खिलाई। नींद आने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े एवं डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहले तो उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे तो दोनों आरोपी खुद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव को एक कार में लेकर कटारा हिल्स पुलिस थाने के बाहर पहुंच गये और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बता कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। भदौरिया ने बताया कि इन आरोपियों ने शव को बोरे के अंदर रखा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?