लाइव न्यूज़ :

भोपालः कार के पेड़-बिजली के खंभे से टकराने से 25-30 साल के 3 लोगों की मौत और 1 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 12:25 IST

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकार में सवार चौथे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल ले जाया गया है। कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई।25 से 30 साल की उम्र के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में शुक्रवार तड़के एक कार के पेड़ और बिजली के खंभे से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर खजूरी सड़क पुलिस थाना क्षेत्र में तड़के करीब तीन बजे हुई। बैरागढ़ के सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य राज सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार चौथे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

ठाकुर ने बताया कि कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि पीड़ित कहां जा रहे थे।

नोएडा : युवती छत से कूदी, मौत

नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती बीती रात अपने घर की छत से नीचे कूद गई। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि नया गांव में रहने वाली कुमारी ममता (25 वर्ष) ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर की छत से नीचे छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि नीचे गिरी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर आज सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली