लाइव न्यूज़ :

भिवानी हत्याकांड : नसीर और जुनैद की हत्या के दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2023 21:12 IST

फरवरी में, हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में दो जले हुए शव मिले थे और राजस्थान के भरतपुर से लापता दो लोगों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि बजरंग दल से जुड़े गोरक्षकों ने उनका अपहरण कर लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो माह से फरार चल रहे आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गयाहत्याकांड के आरोपी मोनू राणा और मोनू उर्फ गोगी को गिरफ्तार को किया गया अरेस्ट

देहरादून:राजस्थान पुलिस ने भिवानी हत्याकांड के आरोपी मोनू राणा और मोनू उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर लिया। पिछले दो माह से फरार चल रहे आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। फरवरी में, हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो में दो जले हुए शव मिले थे और राजस्थान के भरतपुर से लापता दो लोगों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि बजरंग दल से जुड़े गोरक्षकों ने उनका अपहरण कर लिया था। 

पुलिस ने कहा कि लापता लोगों में से एक गौ-तस्करी के मामलों में शामिल था। राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और उनके शव अगली सुबह भिवानी के लोहारू में जली हुई बोलेरो में मिले थे। 

मृतकों में से एक जुनैद का गोवंश तस्करी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा, "घाटमिका गांव निवासी इस्माइल मेव ने गोपालगढ़ थाने में जुनैद और नासिर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाशों ने बोलेरो समेत दोनों युवकों को अगवा कर लिया था।"

टॅग्स :राजस्थानहरियाणाराजस्थान पुलिसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई