लाइव न्यूज़ :

भिवानी कांड: 'हरियाणा सरकार की गाड़ी से जुनैद और नासिर को किडनैप किया गया', असदुद्दीन ओवैसी सनसनीखेज दावा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 24, 2023 19:10 IST

ओवैसी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब राजा-रजवाड़े की शादी में शिरकत कर सकते हैं, लेकिन जुनैद-नासिर के घर नहीं जा सकते।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने भिवानी कांड पर एक चौंकाने वाला दावा कियाकहा- हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर गाड़ी से जुनैद और नासिर को किडनैप किया गयाकहा- कई दूसरे गौ-अपराध में भी इस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है

नई दिल्ली: हरियाणा के भिवानी जिले में राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव निवासी जुनैद और नासिर को बोलेरो गाड़ी सहित जलाकर मार डाला गया था। दोनों  पर पशु तस्कर होने का आरोप है और अब तक मिली जानकारी के अनुसार इनका पहले राजस्थान से गाड़ी सहित अपहरण किया गया और बाद में हरियाणा में लाकर जलाकर मार डाला गया।

इस मामले को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के साथ-साथ राजस्थान की गहलोत  सरकार पर भी लगातार हमलावर हैं और लगातार इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं। अब ओवैसी ने भिवानी कांड पर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर गाड़ी से जुनैद और नासिर को किडनैप किया गया था।

ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा, "जुनैद-नासेर को अगवा करने में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था, वो गाड़ी हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर है। कई दूसरे गौ-अपराध में भी इस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है। ना सिर्फ सरकार की सहमति से बल्कि सरपरस्ती में मुसलमानों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है।"

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे लिखा, "गौ रक्षा, धर्मांतरण कानून, आदि बहाने हैं। गौ-माफिया और दूसरे अपराधियों को इन कानूनों के जरिये “लेटरल एंट्री” मिल गई है। बीबीसी की 2002 नरसंहार की फिल्म पर बैन लग जाता है लेकिन लेटरल वाले अपने कारनामे आराम से यूट्यूब फेसबुक आदि पर डाल देते हैं क्योंकि वो भाजपा के जा-नशीं हैं।"

इसके अलावा ओवैसी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा है, "राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब राजा-रजवाड़े की शादी में शिरकत कर सकते हैं, लेकिन जुनैद-नासिर के घर नहीं जा सकते?उनका घर शादी से एक घंटे की दूरी पर है। अगर मैं हैदराबाद से घाटमीका जा सकता हूं तो  गहलोत, अलवर से घाटमीका क्यों नहीं जा सकते?"

बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ था कि राजस्थान पुलिस द्वारा हत्या की प्राथमिकी में नामजद आरोपियों में से तीन आरोपी रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और श्रीकांत के हरियाणा के नूंह जिले की पुलिस के साथ घनिष्ठ संबंध थे। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअशोक गहलोतहरियाणाराजस्थानHaryana Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?