लाइव न्यूज़ :

नौकरी की तलाश कर रही महिला का हुआ गैंगरेप, पुलिस ने दो भाइयों सहित चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2020 08:27 IST

भिवंडी में 42 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना 31 जुलाई और एक अगस्त की दरम्यानी रात की है जब महिला चारनीपाड़ा इलाके में स्थित गोदामों में से एक में काम मांगने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे42 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।घटना 31 जुलाई और एक अगस्त की दरम्यानी रात की है जब महिला चारनीपाड़ा इलाके में स्थित गोदामों में से एक में काम मांगने गई थी।

ठाणे: भिवंडी में 42 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना 31 जुलाई और एक अगस्त की दरम्यानी रात की है जब महिला चारनीपाड़ा इलाके में स्थित गोदामों में से एक में काम मांगने गई थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी रेलवे पटरियों के पास से महिला का अपहरण कर उसे पास स्थित झाड़ियों में ले गए और चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। राहगीरों ने नारपोली पुलिस को इसकी सूचना दी।’’ उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भाइयों मोंटी वर्ते और विशाल वर्ते, कुमार राठौड़ और अनिल श्याम गुप्ता को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि रहनाल के गोदाम इलाके में भारी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी काम करने के लिए आती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण अधिकांश कामधंधा बंद चल रहा है। 42 वर्षीय महिला ने बताया कि वह काम की तलाश में चरनीपाड़ा गई थी। वापस आते समय रेलवे लाइन के किनारे मणिसूरत कंपाउंड के पास झाड़ियों के बीच 5 लोगों की एक टोली ने उसे रोक लिया। पांचों लोगों ने हथियार दिखाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

इस दौरान महिला बेहोश हो गई, लेकिन पांचों लोग बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। नारपोली पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उक्त महिला को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोंटी वरटे(25), विशाल वरटे(23) , कुमार राठोड (25) एवं अनिल कुमार गुप्ता (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376(ड), 341, 324, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने