लाइव न्यूज़ :

रासायनिक कारखाने में आग, 7 जिंदा जले और अंदर फंसे 2, राहत जारी, पीएम मोदी ने दुख जताया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 14:13 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

Open in App
ठळक मुद्देशेष दो मजदूरों को बचाने के लिए तेजी से प्रयास जारी हैं।शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। नौ लोग अंदर फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।

भिवाड़ीः राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रासायनिक कारखाने में आग लगने से सात मजदूर जिंदा जल गए। दो मजदूर अभी भी कारखाने के अंदर फंसे हुए हैं। यह आग भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में लगी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा, "नौ लोग अंदर फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।" उन्होंने आगे बताया कि शेष दो मजदूरों को बचाने के लिए तेजी से प्रयास जारी हैं।

प्रधानमंत्री ने भिवाड़ी की फैक्टरी में आग लगने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअग्निकांडनरेंद्र मोदीभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?