लाइव न्यूज़ :

Bhiwadi: चोरी करने के लिए ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, मालिक को मारी गोली; हथियार लहराते लूट ले गए दुकान

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2024 16:35 IST

Bhiwadi Viral Video:राजस्थान के भिवाड़ी में पांच हथियारबंद लोग एक आभूषण की दुकान में घुस गए और गोलियां चलाकर मालिक की हत्या कर दी और 2 अन्य को घायल कर दिया। लूट और हत्या के चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Open in App

Bhiwadi Viral Video:राजस्थान में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून को कोई डर नहीं है। यह वाक्य भिवाड़ी की घटना पर एकदम सटीक बैठती है, जहां बदमाशों ने ज्लेवरी शॉप में घुसकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि घटना बीते शुक्रवार की है जब शाम के समय 5 हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस गए। आरोपियों ने घुसते ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों और मालिक पर हमला कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आरोपियों ने हमला कर मालिक को गोली मार दी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। हैरान करने वाली इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

भिवाड़ी में इस घटना के बाद राजस्थान पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है, जिन्होंने हमलावरों के एनकाउंटर की मांग करते हुए विरोध में स्टेट हाईवे 919 को बंद कर दिया है। शनिवार की सुबह भिवाड़ी का मुख्य बाजार बंद रहा, क्योंकि व्यापारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा और सोना-तावडू राजमार्ग को जाम कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति को शांत करने के प्रयासों के बावजूद, व्यापारी आरोपियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

हालांकि, पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक घटना के संबंधित किसी आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। इस बीच, पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं जो वीडियो में दिख रहे लोगों को पकड़ने के लिए तलाश कर रही हैं।

कैसे हुई वारदात?

मिली जानकारी अनुसार, यह हमला शाम करीब 7 बजे हुआ, जब पांच नकाबपोश लोग कार में सवार होकर समतल चौक स्थित कमलेश ज्वैलर्स स्टोर पर पहुंचे। बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने स्टोर के मालिक 48 वर्षीय जय सिंह पर जानलेवा हमला किया और फिर उनके बेटे वैभव और शोरूम के कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया। बाहर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को भी बंधक बना लिया गया और हमलावरों में से एक ने उसकी राइफल छीन ली। लूट और हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और घटना का फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही मिनटों में लुटेरों ने लाखों रुपये के आभूषणों से भरे दो बैग भर लिए। हालांकि, जय सिंह के भाई मधुसूदन द्वारा बाहर से जवाबी हमला किए जाने के बाद उनकी भागने की कोशिशें रुक गईं। अचानक प्रतिरोध ने अपराधियों को चौंका दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अफरा-तफरी में आभूषणों से भरा एक बैग शोरूम के अंदर गिर गया। भागते समय लुटेरों में से एक ने कई गोलियां चलाईं, जिससे जय सिंह और मधुसूदन तथा गार्ड घायल हो गए। जय सिंह के सीने और कंधे में गोली लगी और आस-पास के दुकानदारों द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बावजूद उसकी मौत हो गई। 

मधुसूदन को सीने में गोली लगी है और उसका अभी भिवाड़ी में इलाज चल रहा है जबकि गार्ड को रीढ़ की हड्डी में गोली लगने के कारण गुरुग्राम रेफर किया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, लुटेरे हरियाणा की ओर भागे, जो घटनास्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर है। इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि पुलिस चौकी के पास होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सका। भिवाड़ी मोड पुलिस चौकी पर करीब 10 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद अपराधी बिना किसी रोक-टोक के हरियाणा में घुसने में कामयाब हो गए।

पुलिस द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बावजूद, 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हमलावरों की पहचान या ठिकाने के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थानक्राइमवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?