लाइव न्यूज़ :

मानसिक विक्षिप्त युवक ने पालतू कुत्ते को धारदार हथियार से मार डाला, कटे-फटे मांस के टुकड़ों को घर की खिड़की पर लटकाया

By भाषा | Updated: February 6, 2022 21:33 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना भिण्ड जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर दबोह पुलिस थाना इलाके के फिरोज मोहल्ले में शुक्रवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन भी उससे भयभीत थे।भाई एवं मां ने उसे बड़ी मुश्किल से पकड़ा।ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

भिण्डः मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में मानसिक विक्षिप्त युवक ने कथित रूप से अपने पालतू कुत्ते को धारदार हथियार से जान से मार दिया और उसके कटे-फटे मांस के टुकड़ों को अपने घर की खिड़की पर लटका दिया। इसके अलावा, जब भी कोई उसके घर के बाहर से निकलता तो वह इस मांस को चाटने लगता।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना भिण्ड जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर दबोह पुलिस थाना इलाके के फिरोज मोहल्ले में शुक्रवार को हुई।

उन्होंने कहा कि मानसिक विक्षिप्त युवक रवि शिल्पकार (25) ने अपने पालतू कुत्ते को मारने के बाद उसके कटे-फटे मांस के टुकड़ों को अपने घर की खिड़की पर लटका दिया और जब भी कोई उसके घर के पास से निकलता तो वह उसे चाटने लगता था। खरपुसे ने बताया कि मोहल्ले वाले उसकी इस हरकत की वजह से परेशान हो गये तथा उसके परिजन भी उससे भयभीत थे।

हालांकि, बाद में उसके भाई एवं मां ने उसे बड़ी मुश्किल से पकड़ा और ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। कुछ स्थानीय लागों ने दावा किया है कि उसने कुत्ते का मांस भी खाया और जब यह घटना हुई, तब वह अपने घर में अकेला था। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज