लाइव न्यूज़ :

भिंडः 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय किशोर ने 8 साल की बच्ची से किया रेप?, घर में अकेली थी मासूम और जबरन घुसकर किया हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 17:44 IST

Bhind: पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम की इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्र के पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार शाक्य ने बताया कि बच्ची घर पर अकेली थी।पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम की इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया।

क्षेत्र के पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार शाक्य ने बताया कि बच्ची घर पर अकेली थी जब उसी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, बच्ची के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

शाक्य ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है और वह अपने माता-पिता के साथ घर पर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और बच्ची का बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा।

महाराष्ट्र के थाणे जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 से 40 वर्ष आयु की महिला का शव शुक्रवार को भिवंडी के ठाकुरगाव इलाके में मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है, जिसके बाद कोनगाव पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए