लाइव न्यूज़ :

पानी लेने गई दलित महिला के साथ यौन उत्पीड़न, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद हिरासत में लिये गये आरोपी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 16:15 IST

दलित महिला की शिकायत के मुताबिक वह दो अगस्त को थाना भवन पुलिस थाने के तहत अहमदपुर गांव से पानी लाने गई थी, तब रवि, पप्पन और मोनू ने कथित रूप से उसका उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बुधवार को सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत ममाले दर्ज किये गये हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 19 वर्षीय दलित महिला के कथित उत्पीड़न और उसके परिजनों पर हमले को लेकर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि रवि, पप्पन, मोनू, वीरपाल, गोल्डी, रजत और छोटा के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला की शिकायत के अनुसार वह दो अगस्त को थाना भवन पुलिस थाने के तहत अहमदपुर गांव से पानी लाने गई थी, तब रवि, पप्पन और मोनू ने कथित रूप से उसका उत्पीड़न किया।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि इसके बाद तीनों व्यक्ति वीरपाल, गोल्डी, रजत और छोटा के साथ महिला के घर गए और उसके परिजनों पर कथित रूप से हमला कर दिया। भीम आर्मी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बुधवार को सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

टॅग्स :शामलीउत्तर प्रदेशभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला