लाइव न्यूज़ :

भीलवाड़ाः निर्मम हत्या, 14 साल की लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा भट्ठी में जलाया, मवेशी चराने गई थी और नहीं लौटी को परिवार ने की खोजबीन, भट्ठी के पास जूते, कंगन और कुछ हड्डियां मिलीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 22:23 IST

पुलिस के अनुसार, करीब 14 साल की लड़की बुधवार को मवेशी चराने गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार वालों ने उसमें देखा तो उन्हें लड़की का कंगन और कुछ हड्डियां मिलीं।पुलिस ने बताया कि देर रात कोयला भट्ठी के पास लड़की के जूते मिले। भट्ठी अंदर से जल रही थी।पुलिस ने नाबालिग की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।

जयपुरः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 साल की एक किशोरी की कथित रूप से हत्या कर उसके शव को कोयले की भट्टी में जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किशोरी के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे भट्टी में फेंक दिया गया।

पुलिस इस मामले में वहां भट्टियों में कोयला बनाने वाले कालबेलिया जनजाति के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जो तथ्य जुटाकर अध्यक्ष को रिपोर्ट देगी।

बेनीवाल ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-नागरिक अधिकार) और भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा है। वहीं, विपक्षी दल भाजपा ने घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी बनाई है।

पुलिस ने बताया कि लड़की बुधवार देर रात को घर से लापता हुई। उसने बताया कि आसपास में स्थित कोयला बनाने वाली भट्टियों में से एक के पास उसके जूते मिले हैं और अंदर झांकने पर उन्हें उसकी चुड़ियां और कुछ हड्डियां मिलीं हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने कालबेलिया खानाबदोश जनजाति के कुछ लोगों को अपराध में शामिल होने के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

कोटड़ी के थानाधिकारी ने बताया कि खानाबदोश समुदाय के चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल पांच भट्टियां में से एक भट्टी चल रही थी। उन्‍होंने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों ने एक भट्टी में आग देखी। आमतौर पर, भट्टी पूरी तरह से ढकी होती है लेकिन भट्टी खुली हुई थी। स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन्हें वहां लड़की का कंगन मिला और हड्डियां बरामद की गईं।''

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल को छोड़कर अन्य चार भट्ठियों को आज ध्वस्त कर दिया गया। गांव में पहुंचे भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके शव को भट्टी में जला दिया गया।

गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की और ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद ही संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अभी तक इस मामले में दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और जांच जारी है। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि घटना गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी घटना देश में कहीं नहीं हुई होगी। ऐसी घटनाओं से राजस्थान कलंकित हो रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए।" उन्होंने विधायक अनिता भदेल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर उन्हें मौके पर जाने के निर्देश दिए।

समिति सदस्यों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू को निलंबित करने की मांग की। भाजपा नेता अनिता भदेल ने बताया, "परिवार के सदस्यों ने शाम को स्थानीय थाने को सूचित किया कि लड़की लापता है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और यह साबित करने के लिए लड़की के दस्तावेज लाने को कहा कि वह नाबालिग है।"

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिवार के सदस्यों ने फिर से लड़की की तलाश शुरू की और एक भट्ठी में आग देखी। उन्होंने बताया, “भट्टी से केवल कुछ हड्डियाँ ही मिलीं। खोपड़ी या कंकाल का कोई अन्य हिस्सा बरामद नहीं हुआ। यह भी संभव है कि आरोपी ने शव को टुकड़ों में काट दिया और भट्ठी सहित विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया।’’

भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए बताया, “पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध में दस लोग शामिल थे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य पांच की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है।”

भदेल ने मामले में भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू को निलंबित करने की मांग की। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा। राजे ने ट्वीट में कहा, ‘‘फिर भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर! जहां एक बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में फेंककर जिंदा जला दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत जी, आप आंकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाते रहेंगे? आपकी उपलब्धियों में हर रोज़ आपकी बेशर्मियां भी दर्ज होती जा रही है। जरा उन्हें भी जनता के सामने लाइये।’’ राजे ने कहा, ‘‘नैतिकता निभाइए! बहन-बेटियों की अस्मत बचाइए! बेटियों को न्याय दिलाइए!’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरअशोक गहलोतPoliceरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट